जयपुर के दुर्गापुरा फ्लाईओवर के पास खुलेआम चल रहे एक थाई स्पा की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
जयपुर के दुर्गापुरा फ्लाईओवर के पास खुलेआम चल रहे एक थाई स्पा की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
दुर्गापुरा स्थित पूनम चैंबर्स के पास संचालित Nature Thai Spa में मसाज के नाम पर कथित तौर पर अतिरिक्त सर्विस के सौदे किए जाने का मामला सामने आया है।
देश का दर्पण न्यूज़ की टीम जब इस स्पा के अंदर पहुंची, तो कैमरे में कुछ ऐसी बातचीत रिकॉर्ड हुई, जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
बाहर बड़े-बड़े बोर्ड और लग्जरी थाई स्पा के दावे, लेकिन अंदर की तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां करती नजर आईं।
जब रिपोर्टर ने मसाज का रेट पूछा, तो जवाब मिला 1,000 रुपये।
लेकिन इसके बाद बातचीत में 2,000 रुपये की अतिरिक्त सर्विस का जिक्र भी सामने आया।
हैरानी की बात तो तब हुई, जब वहां मौजूद व्यक्ति ने स्टाफ को बुलाकर रिपोर्टर से कहा कि मैडम फेस शो करा देना।
इसके बाद कैमरे में एक के बाद एक युवतियां बाहर आती दिखाई देती हैं।
आप खुद इस स्टिंग वीडियो में हुई बातचीत और पूरी गतिविधि को देख और सुन सकते हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दुर्गापुरा जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की गतिविधियों के आरोपों के बावजूद जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक क्यों नहीं है?
क्या स्थानीय पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले से अनजान हैं?
देश का दर्पण न्यूज़ जयपुर पुलिस और संबंधित प्रशासन से मांग करता है कि Nature Thai Spa के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है।